जयपुर। भविष्य दर्शन जन्मपत्रिका गोवर्धन नाथ जी के मंदिर, हवा महल के पास मनीषा के पिताजी विजय कुमार लुनिया द्वारा आर्यभट्ट का सॉफ्टवेयर से 35 साल से कुंडली बनाई जा रही है।
विजय कुमार लुनिया ने ज्योतिष के क्षेत्र में कुंडली बनाने का जो आयाम स्थापित किया है बहुत ही सराहनीय है।
तारा ज्योतिष साधना केंद्र के अध्यक्ष पंडित रविंद्र आचार्य अंतरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता ने मनीषा चोरड़िया का सम्मान किया। मनीषा चोरडिया को बाबा श्याम का दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।
पंडित रविंद्र आचार्य ने कहा की बाबा श्याम की कृपा इन पर बनी रहे। इस अवसर पर में पंडित हरिओम शास्त्री , मोनू, भंवर, मनोज आदि मौजूद रहे।
