एक शाम गौ माता के नाम कार्यक्रम को लेकर विधायक रामलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी, 13 अक्टूबर को सायं 7:00 बजे होगा भजन संध्या का गढ़ परिसर चौमूँ में आयोजन

 


चौमूँ। शहर के सुभाष सर्किल स्थित भाजपा कार्यालय पर विधायक रामलाल शर्मा के सानिध्य में भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में विधायक रामलाल शर्मा के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को 13 अक्टूबर को शाम 7:00 बजे से गढ़ गणेश मंदिर परिसर चौमूँ में आयोजित होने वाले एक शाम गौ माता के नाम कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। 

13 अक्टूबर को एक शाम गौ माता के नाम कार्यक्रम में परम पूज्य संत प्रकाश दास जी महाराज के श्रीमुख से भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। 

इस मौके पर भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, बांसा मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, कालाडेरा मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दुसाद, पूर्व उपाध्यक्ष कालूराम जाट, डॉ. सीएम खटीक, राधेश्याम बिवाल, 

डॉ. सीताराम काछवाल, राजेश चोपड़ा, मुकेश सिद्ध,  गुलाबचंद लांबा, मुकेश जांगिड़, एसटी मोर्चा अध्यक्ष कमलेश मीणा, रामअवतार कुलदीप, नरेश यादव सहित भाजपा पार्षद, पूर्व पार्षद, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने