सड़कों की स्वीकृति पर ग्रामवासियों ने विधायक शर्मा का जताया आभार, माला एवं साफा पहनाकर किया सम्मान



चौमूँ । सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा विधानसभा क्षेत्र चौमूँ में 10 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों की स्वीकृति पर सुभाष सर्किल विधायक निवास पर ग्रामीण अंचल से पधारे ग्रामवासियों ने विधायक रामलाल शर्मा का माला एवं साफा पहनाकर आभार जताया। 

इस मौके पर मंडा ग्रामवासियों द्वारा मंडा रीको से अगुणी ढाणी की ओर 58 लाख रुपए सड़क स्वीकृति पर, सिंगोदकला ग्राम वासियों द्वारा धोबलाई से सिंगोद कला तक 43.50 लाख रुपयों की स्वीकृति पर, सिंगोद कला से श्रीमाधोपुर (सीमारला ) तक 26.01 लाख की स्वीकृति पर, सिंगोद कला से खेजरोली सीमा तक 26.10 लाख की स्वीकृति पर और गोविंदगढ़ ग्रामवासियों द्वारा एन एच 52 से पंचवटी की ओर 116 लाख रुपयों की स्वीकृति मिलने पर विधायक रामलाल शर्मा का आभार जताया गया। इन सड़कों के निर्माण कार्य से कई गांवों और ढाणियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। 

      इस मौके पर गोविंदगढ़ सरपंच प्रमोद शर्मा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सीताराम कुमावत, जिला पार्षद प्रतिनिधि ओमप्रकाश दुसाद, पूर्व सरपंच गोपाल डेनवाल, पंचायत समिति प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद यादव, पूर्व अध्यक्ष लालाराम यादव, रमेश कुमार यादव, शिव प्रसाद यादव, रामेश्वर खोखर, सिंगोद कला सरपंच प्रतिनिधि सुरेश सैनी, मदन सिंह, कल्याण बागड़ा,शिंभूदयाल खोखर, 

लक्ष्मण खोखर, देवाराम, उमराव यादव, रामपाल यादव, हनुमान सिंह नाथावत, नाहर सिंह मीणा, मोहन लाल यादव, सीताराम,राजेंद्र कुमार, मोहन लाल, कल्याण सहाय, कालूराम, कालूराम जांगिड़, महेश शर्मा, मुकेश शर्मा, सतनारायण शर्मा, उमेश कुमावत, गणेश राम, रामरतन जांजडिया, प्रहलाद यादव, हरीश तोषवड़ा, 

पुरुषोत्तम अग्रवाल, राधेश्याम जडवाल, घनश्याम धासिंल, सिंगोद कला से शिंभू दयाल, माली राम, हरि सिंह, महेंद्र एडवोकेट, बाबूलाल सैनी, सुभाष सैनी, विजय सिंह, लोकेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, बोदूराम बागड़ा, सीताराम बागड़ा, महेंद्र सिंह, भास्कर शर्मा सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने