चौमूं। आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमूं के पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति ने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग की है कि बेमौसम की बरसात से किसानों की फसल खराब हुई है जिसकी गिरदावरी करने के आदेश देकर किसानों को खराब हुई फसल का मुआवजा दिया जाए ।
फसल खराब होने से किसानों ने जिन बैंकों से ऋण लिया है । वह नहीं चुका पा रहे हैं। ऐसी स्थिति के अंदर किसानों के द्वारा लिया गया ऋण माफ किया जाए व किसान की फसल लगातार बारिश होने के कारण खराब हुई है जिस का मूल्यांकन करवाकर राहत राशि प्रदान की जाए ।
