आमेर में कांग्रेस की भारत जोडों ग्राम यात्रा शुरू, उप जिलाप्रमुख मोहन डागर के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा

 



जयपुर। आमेर के गांधी चौक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोडों यात्रा के समर्थन में गाँधी जयंती के उपलक्ष्य पर जयपुर उप जिलाप्रमुख मोहन डागर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लिये भारत जोडों ग्राम पैदल यात्रा की शुरुआत आमेर गांधी चौक से हुई। 

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। 

यात्रा के दौरान डागर ने बताया कि आज हम सामाजिक रुप से देखें तो आज हमें धर्म, जाति, भाषा, खान - पान के आधार पर बांटा जा रहा है। इसलिए राहुल गांधी के आह्वान पर  भाईचारा, प्रेम, सद्भावना बढाने के लिए भारत जोडों यात्रा की शुरुआत की है। 

इस अवसर पर पीसीसी सचिव  जसवंत सिंह गुर्जर, प्रोफेसर डाँ सी बी यादव, पार्षद अंजली बह्रभटृ, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रभु सैनी, पूर्व पार्षद कजोडमल सैनी, पूर्व सरपंच छोटीलाल मीणा, नरेश कुमार सैनी, रामजीलाल भडाना, एडवोकेट राजेश शर्मा, मुकेश गुर्जर खैरवाडी,विनोद जाट, जयनारायण सैनी, जगदीश खोडा, प्रदीप झरवाल, राहुल बेनिवाल, शिवराज उदय , नरेन्द्र चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने