डॉ अनिल कुमार शर्मा उत्कृष्ट कार्य हेतु हुए सम्मानित



चौमूं।  ब्राह्मण समाज राजस्थान जयपुर जिला देहात के द्वारा जिलाध्यक्ष भुवनेश तिवाडी ने शिक्षा क्षेत्र में सेवानिवृत्ति पर अध्यापक डॉ अनिल कुमार शर्मा को उत्कृष्ट कार्य हेतु माल्यार्पण कर साफा व अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया।  

जिलाध्यक्ष तिवाडी ने बताया कि डॉ शर्मा का कार्यकाल काफी अच्छा रहा ।  यह अपने अध्यापन कार्य के प्रति ईमानदार रहे तथा इनके द्वारा अध्ययनरत छात्र- छात्राएं आज उच्च पदों पर आसीन है।  इस दौरान प्रदेश महासचिव बनवारी लाल शर्मा, कार्यकारी सदस्य महावीर प्रसाद भातरा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनुराग शर्मा, विनोद शर्मा, कमलेश शर्मा आदि उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने