चौमूं। आज देवथला मुख्य बस स्टैंड पर समाज सेवी सत्यपाल मीणा, शिक्षाविद डॉ बाबूलाल मीणा गुवारडी के द्वारा राज.आदिवासी मीणा सेवा संघ के तहसील मंत्री जगदीश झरवाल निवाणा के सानिध्य में दिनांक 9 अक्टूबर 2022 को प्रस्तावित जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह शहीद रामकरण मीणा डोला का बास के पोस्टर का विमोचन करवाया गया।
इस मौके पर देवथला वार्ड पंच व राज.आदवासी मीणा युवक,संघ के प्रदेश-महामंत्री विकास कुमार मीणा(झरवाल), जनसेवक रामसहाय कनिनवाल, कृष्ण कुमार मीणा, सागर मीणा, ब्रदी कुमावत(मिस्त्री), छीतर मल जांगिड़, मोहन स्वामी, लालचंद कोश्या आदि ग्रामीण जन उपस्तिथ रहे।
