शहर में पेयजल और सफाई व्यवस्था को लेकर विधायक रामलाल शर्मा ने ली बैठक, दीपावली के पर्व को लेकर नगर पालिका क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी को पेयजल और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के दिए निर्देश

 


चौमूं। शहर में पानी और सफाई व्यवस्थाओं को लेकर विधायक रामलाल शर्मा गंभीर नजर आए, उन्होंने आज नगरपालिका सभागार में नगरपालिका अधिशासी अधिकारी देवेंद्र जिंदल एवं अधिकारियों के साथ बैठक ली। 

मीटिंग में दीपावली के त्यौहार को लेकर शहर में पेयजल व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए। शहर में पेयजल समस्या के चलते लोग परेशान हैं और विधायक रामलाल शर्मा ने पानी की टंकियों को टैंकरों के माध्यम से भरवाकर पेयजल की सप्लाई करने के लिए सुझाव दिए। 

साथ ही उन्होंने दीपावली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए शहर के वार्डो और मुख्य सड़कों पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए निर्देशित किया। 

इस मौके पर अधिशासी अधिकारी देवेंद्र जिंदल, नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, भाजपा पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने