चौमूं । गोविंदगढ कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बलेखन में निशुल्क 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर प्रशिक्षणार्थियों का ट्रेनिंग के आधार पर मूल्यांकन हुआ एवं कुल 29 महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरण किए गए । महिलाओं का मूल्यांकन पूर्व राज्य निदेशक माधो राम एवं श्वेता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि माधो राम एवं नागल भरडा सरपंच मनीष सामरिया द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र एवं टूलकिट वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया । उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी में स्वरोजगार को अपनाने का आग्रह किया एवं संस्थान द्वारा दिए जाने वाले स्वरोजगार कार्यक्रमों की प्रशंसा की । संस्थान के निदेशक पंकज कुमार जोशी ने बताया कि इस ट्रेनिंग के बाद आप बैंक से ऋण भी प्राप्त कर सकते हैं एवं अपना रोजगार स्थापित कर सकते हैं ।
साथ ही उन्होंने संस्थान द्वारा चलाए जाने वाले अन्य निशुल्क कार्यक्रमों जैसे महिला सिलाई, होममेड अगरबत्ती बनाना, डेयरी पालन एवं पेपर कवर, फाइल बनाना इत्यादि कार्यक्रमों के बारे में बताया एवं लोगों को इससे जुड़ने की अपील की।
इस मौके पर ट्रेनर कौशल्या शर्मा, आरसेटी संकाय सदस्य सुशील शर्मा , किशन शर्मा, गजानंद, श्यामलाल एवं दिनेश सैनी उपस्थित थे।
