जयपुर। सीकर रोड स्थित राजधानी उपज मण्डी भवन में हेल्थ हेल्प संस्था के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर मुख्य अतिथि पीसीसी कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में कुल 150 युनिट रक्त एकत्रित हुआ। शिविर में सोनी ब्लड बैंक की टीम ने अपनी सेवाएं दी।
आगंतुक अतिथियों ने रक्तदाताओ का होंसला अफजाई कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक गुप्ता, उप जिलाप्रमुख जयपुर मोहन डागर, पार्षद महेश अग्रवाल, पूर्व पार्षद अरविंद स्वामी, जिला परिषद सदस्य हरिनारायण गठाला, मंजु जेरठी, विनोद सैनी पापटवाण, गोविंद सैनी,
कार्यक्रम संयोजक नितिन अग्रवाल, नितिन सिंह, निजी सहायक उप जिलाप्रमुख जयपुर शिवराज उदय, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
