श्रीराम युवा संघ सामोद द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 227 रक्त यूनिटों का संग्रहण

 



चौमूँ। श्रीराम युवा संघ सामोद द्वारा आयोजित 8वे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 227 रक्त यूनिटों का संग्रहण किया गया l 

शिविर में मुख्य अतिथि सासंद स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती, विधायक रामलाल शर्मा, प्रधान रामस्वरूप यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा,  पंचायत समिति सदस्य महेश यादव, पूर्व सरपंच भगवान सहाय सैनी, पूर्व फल सब्जी मंडी अध्यक्ष दिनेश गोरा, सुल्तानपुरा सरपंच बाबूलाल गुर्जर, पूर्व सरपंच मांगीलाल पंचोली, किशोर कासोटीया, संघ अध्यक्ष विष्णु शर्मा, श्रवण शर्मा, सोहन यादव, राहुल शर्मा, तेजपाल सैरावत, मुकेश यादव, अवधेश, अशोक, बनवारी, श्री वीर हनुमान सेवा समिति कुशलपूरा, हरित नवयुवक मंडल, यादव कर्मचारी संघ चौमूं के सदस्य आदि मौजूद रहे l 

सर्वसम्मति से बाबूलाल जांगिड़ को अध्यक्ष, राजेश सैनी को उपाध्यक्ष तथा सूर्यकांत कुमावत को कोषाध्यक्ष बनाया गया l संघ में श्रवण शर्मा ने  30वीं बार रक्तदान किया। 

सभी रक्तदाताओ को आयोजन समिति की ओर से सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए रक्तदाताओ को हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। ममता ब्लड बैंक व दुसाद ब्लड बैंक चौमूं  ने रक्त संग्रह किया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने