गुरूजी जी की चतुर्थ पुण्यतिथि: दीपावली स्नेह मिलन एवं गुरुजी की मूर्ति अनावरण समारोह 31 अक्टूबर को, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी होगा आयोजित

 


चौमूं । गुरूजी हरिकिशन सैनी की चतुर्थ पुण्य तिथि के अवसर पर एमजेएफ गुरूजी हरिकिशन भवन, नर्सिंग कॉलेज केम्पस में 31 अक्टूबर सोमवार को मूर्ति का अनावरण समारोह, प्रार्थना सभा, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, दीपावली स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित होंगे। 

पूर्व माली समाज अध्यक्ष मदन सतरावला ने बताया कि गुरूजी हरिकिशन जी का जन्म एक गरीब किसान परिवार में 52 वर्ष पूर्व चांदजी वाली ढाणी, चौमूं में हुआ था। गुरूजी अपने पिताजी श्री संत सुवालाल तंवर के साथ मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया और चौमूं में राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं को स्थापित किया। 

वे यशस्वी प्रेरणास्त्रोत्र, महान शिक्षाविद् प्रखर वक्ता, सत्यनिष्ठा व व्यवहार में बहुत ही हंसमुख स्वभाव एवं बच्चो, बडे - बुजुर्गो का सम्मान करने वाले थे। गुरूजी को क्षेत्र का हर बच्चा, जवान, बुजुर्ग इनको गुरूजी के नाम से जानते है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने