चौमूं। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad), चौमू इकाई की बैठक राजकीय कन्या महाविद्यालय (Government Girls College) की कॉलेज परिसर में हुई।
इस दौरान जयपुर जिला संगठन मंत्री लेखराज सामोता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि एबीवीपी से जुड़कर राष्ट्र के पुनः निर्माण एव छात्रहित के कार्य वह कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को उठाकर उनका समाधान कराए इसलिए आज राजकीय महिला महाविद्यालय इकाई सत्र 2022- 2023 की घोषणा इस प्रकार कर रहे हैं।
इकाई अध्यक्ष - पिंकी यादव, उपाध्यक्ष - सुहाना शर्मा,पायल शर्मा, सुनीता जाट, मोनिका शर्मा, इकाई सचिव - मंत्री चंचल खन्ना, सह सचिव - कविता सिंह, वर्षा धनका,खुशबू यादव ,SFD सयोजक - आरती धानका, सह संयोजक - खुशबू गुर्जर , SFS सयोजक - प्रिया धनका, सह संयोजक - रजनी कुमावत, सोशल मीडिया संयोजक - गुंजन वर्मा, कृष्णा गुर्जर आदि छात्रा कार्यकर्ताओ को दायित्व दिया गया और अपने दायित्व को मजबूती से निभाए।
इस दौरान विभाग संयोजक आकाश राठौड़, एबीवीपी पूर्व जिला सह संयोजक राजेश गोरा सहित बड़ी संख्या में छात्रा कार्यकर्ता मौजूद रही।
