कलश यात्रा के साथ 9 दिवसीय रामकथा प्रारम्भ



 

रेनवाल। आम जनता द्वारा कस्बे के घुमटी वाले बालाजी मंदिर में आयोजित 9 दिवसीय रामकथा आज भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुई।हनुमानगढी अयोध्या के आचार्य मनोज कृष्ण मोहनदास महाराज के अनुसार कस्बे के घुमटी वाले बालाजी मंदिर में रेनवाल की आम जनता के सहयोग से 9 दिवसीय रामकथा का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य कथा वाचक अयोध्या के आचार्य बृजेन्द्र महाराज के द्वारा 28 अक्टु़ंबर से 5 नवंबर तक दोपहर 1बजे से शाम 5 बजे तक कथा का संगीतमय वाचन किया जायेगा। मुख्य कथा वाचक के सानिध्य में आज विशाल कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बडी संख्या में महिलाओ ने भाग लिया।

कलश यात्रा कस्बे के बडे मंदिर से प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार, कबुतर निवास, चौमू दरवाजा, सूरज भवन, घासी सागर होते हुये गाजे-बाजे के साथ कथा स्थल घुमटी वाले बालाजी मंदिर पहुची‌।जहाॅ पर सभी ने महाआरती की।इससे पूर्व बडे मंदिर में मुख्य यजमान गोपाललाल अग्रवाल ने सपत्निक पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर मंदिर पुजारी रामावतार भातरा, समाज सेवी शिभुदयाल सैन, कमल मिश्रा, अमरचंद जोगीदास, योगेन्द्र कृष्ण शर्मा, हरिकिशन अग्रवाल, बनवारी अग्रवाल, पत्रकार बसंत कुमार शर्मा, जानकी शर्मा, रेखा त्रिपाठी, उमा शर्मा, निर्मला शर्मा, विमला सैन, द्रौपदी मिश्रा सहित बडी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे‌। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने