चौमूं । कालाडेरा में एक निजी कार्यक्रम में पधारे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी का थाना मोड़ चौराहे पर भाजपा नेता श्याम शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने माला एवं साफा पहना कर वरिष्ठ नेता का चौमूं आगमन पर एवं राज्यसभा सदस्य बनने पर शुभकामना एवं स्वागत कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता किशन पंडित, श्रवण सैनी, ओमप्रकाश बुरी, सुरेश गोदारा, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन नानूराम सैनी, पूर्व पार्षद सरोज स्वामी, कानाराम निठारवाल, गोलू सांखला, पारस खटीक, मधुसूदन शर्मा, राहुल योगी, नितिन सेन, शुभम आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
