चौमूं। विराज फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी ने एवं पदाधिकारियों ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नाम जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश महासचिव बनवारी लाल शर्मा ने बताया की राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 जयपुर सीकर नेशनल हाईवे पर बनाए गए चौमूॅ बाईपास, राधा स्वामी बाग कट, भोजलावा कट, हाड़ोता कट, उदयपुरिया मोड़, गोविंदगढ़ कट, तातेडा मोड पर आए दिन वाहन दुर्घटना होती रहती है।
इसके चलते अब तक सैकड़ों से ज्यादा लोग अपनी जान गवा चुके हैं तथा कई परिवार उजड़ चुके हैं। इस संबंध में स्थानीय निवासियों द्वारा कई बार एनएच एआई के अधिकारियों से संपर्क कर सूचित किया जा चुका है। परंतु विभाग द्वारा कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई ना ही उक्त दुर्घटनाओं को रोके जाने हेतु कोई प्रभावी हल नहीं निकाला गया। उक्त दुर्घटनाओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। समस्या के समाधान हेतु ज्ञापन दिया गया। इस दौरान प्रदेश संरक्षक गोपाल शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक आचार्य, एडवोकेट उमेश शर्मा, प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।