चौमूँ। राजस्थान राशन डीलर समन्वय समिति इकाई चौमूँ के सभी राशन डीलरों ने अपनी मांगों को लेकर सुभाष सर्किल स्थित भाजपा कार्यालय पर विधायक रामलाल शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
राशन डीलरो ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि आगामी 2022-23 बजट में प्रदेश के सभी राशन डीलरों को राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 में शामिल करते हुए नियमितिकरण की मांग की है। विधायक रामलाल शर्मा ने राशन डीलरों की जायज माँगो के शीघ्र समाधान के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है।
ज्ञापन देने वालो में तहसील संयोजक मुकेश कुमार शर्मा, महेश शर्मा सहित सभी उचित मूल्य दुकानदार उपस्थित रहे।
