भाजपा नगर मंडल चौमूँ और बांसा मंडल की कार्यसमिति का आयोजन, विधायक रामलाल शर्मा ने दी कार्यकर्ताओं को पार्टी की आगामी कार्य योजना की जानकारी

 



चौमूँ। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चौमूँ की कार्य समिति का आयोजन सुभाष सर्किल स्थित विधायक कार्यालय पर और बांसा मंडल देहात की कार्यसमिति का आयोजन मोरीजा रोड स्थित खुशबु होटल में किया गया। कार्यसमिति का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम गीत ऑडियो के माध्यम से गाकर किया गया। 

कार्यसमिति में प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को भाजपा द्वारा आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी और भारतीय जनता पार्टी द्वारा 1 दिसंबर से प्रदेश भर में आयोजित होने वाली जन आक्रोश यात्रा की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। 

कार्यक्रम में पहुंचे जयपुर जिला देहात जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा और किशनपोल जयपुर से पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता ने पार्टी संगठन की संरचना में हमारी भूमिका विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

अंत में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत और भाजपा देहात मंडल बांसा अध्यक्ष श्रीराम शर्मा ने पूर्व के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस इस मौके पर नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दुसाद, पूर्व उपाध्यक्ष कालूराम जाट, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सैनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष एनआर गोरा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष दिलशाद गोरी, पार्षद संदीप शर्मा गजेंद्र यादव, राहुल शर्मा, मुकेश सिद्ध, बाबूलाल सैनी, राजेश चोपड़ा, बांसा मंडल महामंत्री प्रकाश हाटवाल, फूलचंद यादव, जमना लाल सैनी, मंडल उपाध्यक्ष श्रवण मुनीम, नरोत्तम शर्मा, रामकरण कुमार, बालूराम खाती, किसान मोर्चा अध्यक्ष सरदार जाट, युवा मोर्चा अध्यक्ष नानूराम पिपलोदा, महेश यादव पंचायत समिति सदस्य, दिनेश गोरा, घासीराम शर्मा, नानचछी लाल शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, बाबूलाल गुर्जर सरपंच, महेश शर्मा सरपंच, मांगीलाल शर्मा सरपंच,बन्ना लाल जाटावाली, हीरालाल बुनकर, कजोड़ मल शर्मा, कल्याण सहाय गुर्जर, हीरालाल सांवरिया, सुरेश जांगिड़, महावीर जांगिड़, कैलाश चंदोलिया, बाबूलाल पटेल, राकेश कुमार शर्मा किशन लाल सैनी राजेंद्र सैनी, पवन सैनी, महेश बुनकर,  मुकेश शर्मा, बाबूलाल पुजारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने