प्राचीन रींगस श्याम मन्दिर में इन दिनों श्याम दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है




जयपुर। सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में काम के चलते मंदिर दर्शनार्थियों के लिए अभी बंद है। वही सीकर जिले के रींगस कस्बे में स्थित प्राचीन श्री श्याम मन्दिर रींगस धाम आम दर्शनार्थ खुला है। श्याम भक्त बाबा के रींगस श्याम मन्दिर मे ही दर्शन कर पा रहे है। 

वही भक्तों में दोनो धाम के दर्शन करने की आस्था है। इसके चलते खाटू श्याम के दर्शन करने वाले भक्त तोरण द्वार पर ही धोक लगा रहे हैं। खाटू श्याम जी मंदिर में काम के चलते इन दिनों रींगस श्याम मंदिर में श्याम भक्तों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने