श्रीमाधोपुर। श्रीमाधोपुर स्टेशन पर अर्जुन सिंह बिजारणिया स्टेशन मास्टर श्रीमाधोपुर के नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन रींगस ब्रांच के हाल ही में शाखा सचिव के पद पर निर्वाचित होने की खुशी में श्रीमाधोपुर इंजरिंग विभाग व विद्युत विभाग की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सभी साथियों ने जोश के साथ माला एवं साफा पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में भूतपूर्व शाखा सचिव एसएन पारीक, टी आरडी विद्युत विभाग जेई राकेश गुर्जर, आशीष चौधरी, गैंग जमादार सुरेश मीणा, सरदारमल यादव, सुभाष, रामजीलाल, भूतपूर्व स्टेशन अधीक्षक जेपी वर्मा , अर्जुन सिंह जाखड़, हितेश यादव एवं अन्य सभी साथी लोग मौजूद रहे।
