चौमूं। गुरुवार को ग्राम पंचायत खोरा श्याम दास निवासी चेतावाला आदेश लाखीवाल पुत्र कमल लाखीवाल का नीट परीक्षा 2022 मे मेडिकल कॉलेज RUHS जयपुर मिलने पर साफा बँधाकर कर, माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष प्रान्तीय बलाई समाज संस्था महेंद्र सिंह खंडेलवाल, सदस्य पं सं जालसू राधेश्याम सैनी, डीसीसी सचिव मोहन चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता रामपाल बायला, रामदेव बरवड़, सेवानिवृत्त सीआई राधेश्याम बुनकर, घनश्याम तानवाड, गोपाल कृष्ण नैनावत, रामनिवास बरवड़, कजोड बुनकर आदि उपस्थित रहे।
