5 साल से खाली पड़ी पानी की टंकी में पहुंचेगा पानी

 



चौमूं। ग्राम पंचायत आष्टी कला के राम रखिया का बास ग्राम में जलदाय विभाग द्वारा करीब 10 साल पहले एक एस.आर पानी की टंकी का निर्माण करवाया गया था लेकिन पर्याप्त मात्रा में पानी सप्लाई नहीं होने से पानी की टंकी पिछले 5 वर्षों से खाली पड़ी हुई थी। 

विधायक रामलाल शर्मा के अथक प्रयास से जलदाय विभाग द्वारा 41 लाख रुपए की लागत से करीब 6 किलोमीटर  एचडपीई पानी की पाइप लाइन का कार्य स्वीकृत हुआ है और इसका कार्य सुचारु  रुप से चालू हो गया है।  

उप प्रधान कमला चौधरी ने बताया कि ये पाइपलाइन हस्तेडा नदी मे पानी के बोरिंग से प्रारंभ होकर ग्राम राम रखिया का बास स्थित पानी की टंकी तक पहुंचेगा। इससे ग्राम नोपा का बास,  जड़वालों की ढाणी, साला वाली ढाणी, टीबावाली ढाणी सहित हजारों की आबादी को पीने का शुद्ध पानी नसीब होगा।

      इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य जयप्रकाश चौधरी, पंचायत समिति सदस्य नारंगी देवी, भाजपा नेता रिछपाल कुमावत ,गोरीशंकर शर्मा, श्याम लाल शर्मा, बच्चू डागर सहित स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए विधायक रामलाल शर्मा  का आभार प्रकट किया है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने