पी एन पब्लिक स्कूल करणसर में सम्मान समारोह का आयोजन, राज्य स्तरीय खिलाड़ियों एवं राजकीय सेवा में चयनित प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

 



रेनवाल। करणसर कस्बे स्थित पी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जोबनेर पंचायत समिति सदस्य ललिता तोतला की अध्यक्षता एवं रेनवाल पंचायत समिति सदस्य एवं वित्त समिति के अध्यक्ष प्रहलाद सहाय सेपट के मुख्य आतिथ्य में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यालय की विभिन्न प्रतिभाओ का सम्मान किया गया। 

अभी हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताऐ सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओ में विजेता एवं उपविजेता तथा राज्य स्तर पर चयनित 18 खिलाड़ियों को एक-एक टी-शर्ट ,मोमेंटो व कलम देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थी रहे हाल ही में सरकारी सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं यथा इनकम टैक्स इंस्पेक्टर मनीष कुमार यादव,ग्राम विकास अधिकारी कोमल जांगिड़ ,कंप्यूटर अनुदेशक अंकित कुमार शर्मा, आर्मी में राम अवतार यादव,कृषि पर्यवेक्षक महेश यादव,कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर कुलदीप सिंह नाथावत, एयर फोर्स में नरेंद्र कुमार कुमावत,चिकित्सा विभाग में जितेंद्र कुमार मीणा, एलएसए महेश कुमार यादव, जीएसटी इंस्पेक्टर अक्षय कुमार कुमावत, जेईएन संदीप मीणा,कृषि पर्यवेक्षक सुनीता ओला,कृषि पर्यवेक्षक महेश यादव आदि को माला व साफा पहना कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गई । 

कार्यक्रम में पार्षद प्रह्लाद सहाय सेपट ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने से उनका हौसला बढ़ता है अतः ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होने चाहिए ।निदेशक परमानन्द पूनिया ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों का कार्यक्रम में स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर करणसर के पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम गुप्ता, सीताराम खातोदिया,गणेश यादव,हरबक्श वर्मा,रामनिवास यादव,संतोष स्वामी,अशोक खातोदिया,रामअवतार भारद्वाज ,राम प्रसाद यादव ,रामचंद्र स्वामी ,रामकुमार यादव ,प्रताप सिंह नाथावत, मुकेश ओला ,अशोक यादव, सीता घासल, राधिका तिवारी, पीनूं कंवर शेखावत, पूनम शर्मा, कोमल सेपट, प्रेम निवास पूनिया,  उदित योगी, राहुल कुमावत,कानाराम प्रजापत आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन केडी सर एवं कांता कुमावत ने किया। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने