जयपुर। आमेर तहसील के ग्राम लुनियावास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जेएनयू मेडिकल कॉलेज एवं हास्पिटल के तत्वावधान में उनन्त भारत अभियान के तहत नि:शुल्क मेगा चिकित्सा एवं जाँच शिविर का आयोजन उप जिला प्रमुख जयपुर मोहन डागर के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
शिविर में फिजिशियन, प्रसूति रोग, नवजात शिशु , ईएनटी सहित श्वास, दमा रोग विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दी। जिसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित कई जाँचे नि:शुल्क कि गई। इसके साथ ही आये हुए मरीजों को निशुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर में कुल 300 लोग लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर उप जिला प्रमुख जयपुर मोहन डागर, स्थानीय सरपंच रोहिताश भुमला, डाँ दशरथ सिंह शेखावत, विधालय प्रधानाचार्य कृष्ण पाल सिंह यादव, मंगल चन्द लील सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
