रेनवाल। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करणसर में मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को दुग्ध वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत स्तर पर किया गया । साथ ही कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को विद्यालय की पोशाक वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य ललिता देवी तोतला, सरपंच राजू देवी यादव, उपसरपंच श्रवण लाल मीणा, समाजसेवी बीएल यादव, समाजसेवी गिरिराज जोशी,प्रहलाद राय तोतला, एसडीएमसी विधायक प्रतिनिधि अशोक देवत, एसडीएमसी सदस्य धर्मेंद्र देवत प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा, अशोक कुमार मीणा, रामनिवास वर्मा,ममता यादव, संतोष यादव,हंसराज सांखला रमाकांत शर्मा,सुरेश कुमार शर्मा, भंवरलाल सेपट, भागचंद कुमावत, बीएलओ शंकर लाल यादव, रवि प्रकाश कड़ीवाल आदि स्टाफ सदस्य एवं कई अन्य अभिभावक उपस्थित रहे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )
