चौमूं। पंचायत समिति गोविंदगढ़ के अंतर्गत राजीव गांधी सेवा केंद्र पर नियुक्त सुरक्षा गार्डो ने गोविंदगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष दीपक चंद शर्मा के नेतृत्व में विकास अधिकारी को श्रम विभाग( राज्य सरकार )आदेश अनुसार न्यूनतम मजदूरी , ईपीएफ एंड ईएसआई की कटौती एवं भुगतान के लिए ज्ञापन दिया गया। इस दौरान विकास अधिकारी द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया।
इस दौरान गोविंदगढ़ प्रधान रामस्वरूप यादव, सचिव सुभाष बुनकर ,अजीत सिंह ,विकास शर्मा, ओम प्रकाश लोहार, प्रहलाद स्वामी, बसंत शर्मा, राम अवतार सैनी, गणेश मीणा, कैलाश सेन, जेताराम जाट, जगदीश सैनी, जितेंद्र टेलर सहित अनेक सुरक्षा गार्ड उपस्थित रहे।
