चौमूं। भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र सुरक्षा गार्ड संघ के ब्लॉक स्तरीय सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी, चौमूं, प्रियवत सिंह चारण को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ब्लॉक अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि 2012 में ग्राम पंचायत स्तर पर भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर संविदा पर सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति की थी लेकिन 2013 में सरकार ने सुरक्षा गार्डो को प्लेसमेंट एजेंसी के अधीन कर दिया जिस कारण सभी सुरक्षा गार्ड शोषण का शिकार हो रहे हैं ।
ज्ञापन में सभी सुरक्षा गार्डो ने ठेका प्रथा से मुक्ति व संविदा सेवा नियम 2022 में सम्मिलित करने का अनुरोध किया है। इस दौरान उपाध्यक्ष सीताराम सैनी, अजीत सिंह लोहरवाड़ा, बसंत शर्मा समेत अनेक सुरक्षा गार्ड उपस्थित रहे।