सीवर लाइन, स्थाई पार्किंग, बीसलपुर का पानी और मेट्रो ट्रेन के लिए जन जागरण अभियान का किया प्रारंभ


चौमूं। पूर्व पार्षद व कांग्रेस नेता विक्रम सिंह जोधा के नेतृत्व में गढ़ गणेश मंदिर में पूजा अर्चना करके चौमूं के लिए सीवर लाइन, स्थाई पार्किंग, बीसलपुर का पानी और मेट्रो ट्रेन के लिए जन जागरण अभियान का प्रारंभ किया गया । 
पूर्व पार्षद विक्रम सिंह जोधा ने बताया कि गढ़ गणेश मंदिर के पुजारी बालकिशन शर्मा ने पूजा अर्चना करके गणेश जी को प्रार्थना की कि उपरोक्त अभियान में सफलता प्राप्त हो और चौमू की जनता को खुशहाल जीवन प्राप्त हो ।
जोधा ने आगे बताया कि जन जागरण अभियान को श्रृंखलाबद्ध चलाएंगे और पूरे चौमूं के नागरिकों को इससे जोड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेंगे। इस अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों से सहयोग लिया जाएगा और विभिन्न तरीकों से सरकार को इस समस्या से अवगत करवा कर निवेदन किया जाएगा कि चौमूं के हितार्थ यह समस्याएं दूर करके नागरिकों को सुव्यवस्थित जीवन प्रदान करें । 
कार्यक्रम में उपस्थित पार्षद प्रतिनिधि और पूर्व पार्षद कमल  भात्रा ने कहा कि चौमूं की मूल और सबसे बड़ी समस्या पानी की है जिसकी वजह से आमजन इतना परेशान है कि नागरिक पानी के चक्कर में रात को सो भी नहीं पाते। उन्हें पानी की टेंशन रहती है। इसलिए यह अभियान चौमूं के लिए ऐतिहासिक अभियान साबित होगा और चौमूं का सर्वांगीण विकास इस अभियान की सफलता प्राप्त होने के बाद ही होगा। कार्यक्रम में व्याख्याता जितेंद्र शेरावत, जटाशंकर यादव, मनीष चोपड़ा, मनोज चोपड़ा, सचिन प्रभाकर, कमल भात्रा, दीपक सेन, महावीर शर्मा, मुकेश जाट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने