धोबलाई सरपंच व ग्रामीणों ने भी की शिविर के माध्यम से चैयरपर्सन कैलाश राज सैनी की सराहना, शिविर में 393 मरीज लाभान्वित हुए

 



चौमूं। एमजेएफ गुप के चेयरपर्सन कैलाश राज सैनी के सानिध्य में बुधवार को ग्राम धोबलाई में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में धोबलाई सरपंच रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि इस धरती पर  डॉक्टर ही भगवान का दूसरा रूप होता है। जो  मरीजों की पीड़ा हर लेता है। साथ ही एमजेएफ गुप के चैयरपर्सन कैलाश राज सैनी के द्वारा सभी ग्राम पंचायतो के गांव गांव ढाणी ढाणी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर मानसेवार्थ का कार्य कर रहे है, जो सहरानीय कार्य है।  

शिविर प्रभारी डॉ प्रशांत ने बताया कि शिविर में स्त्री रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, त्वचा रोग, पेट संबंधित रोग, मिर्गी रोग, मौसमी बीमारियो, पायल्स तथा आंख, कान, गला, मुख संबंधित विभिन्न बीमारियो का पंचकर्म विधि से इलाज किया गया। 

चिकित्सा शिविर में डॉ अनुकृति,   डॉ छवि,  डॉ प्रतिभा, डॉ सचिन, डॉ रितेश, इंटर्न डॉ पूजा , डॉ सुमित्रा, डॉ सलोनी ने मरीजो को परामर्श देकर निःशुल्क दवा वितरण की गई। शिविर में करीब 393 मरीज लाभांवित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने