प्राचीन श्री सीतारामजी के मंदिर के जीर्णोद्वार का कार्य हुआ प्रारम्भ, वीर हनुमान धाम के महंत जगद्गुरु रामानंदाचार्य अवध बिहारी देवाचार्य ने रखी नींव

 



चौमूं। ग्राम नांगल भरड़ा  स्थित प्राचीन श्री सीतारामजी के मंदिर के जीर्णोद्वार का शुभारम्भ आज दोपहर 12 . 15 बजे अविजित मुहूर्त में वीर हनुमान धाम के महंत जगद्गुरु रामानंदाचार्य अवध बिहारी देवाचार्य के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। 

यह मंदिर 400 साल से भी अधिक पुराना बताया जा रहा है। वेद विद्यालय के धर्माचार्य सालिगराम द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ विधि विधानपूर्वक मुहूर्त सम्पन्न करवाया गया। 

इस अवसर पर उपसरपंच मोहन सिंह नाथावत , बनवारी लाल शर्मा , रविंद्र शर्मा ,प्रवीण शर्मा ,कैलाश सिंह ,विजय सिंह ,गुल्लाराम यादव ,पृथ्वी सिंह, मालीराम पारीक, गौतम स्वामी , दशरथ सिंह, संजय शर्मा ,अर्जुन शर्मा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। इंजीनियर  भुवनेश शर्मा द्वारा मंदिर का प्रारूप तैयार किया गया है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने