चौमू । राज्य सरकार से चौमूं नगरपालिका में मनोनीत पार्षद राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि राजस्थान के बूंदी जिले के बबाई में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में विधानसभा क्षेत्र चौमूं से ऑल इण्डिया प्रोफेशनल कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रूक्क्षमणी कुमारी सम्मिलित हुई।
इस दौरान राहुल गांधी से मिली और चौमूं क्षेत्र की जनता का संदेश पहुंचाया एवं राजनीति में महिलाओं की भूमिका को लेकर सार्थक चर्चा की।
रुक्क्षमणी ने बताया कि, भारत जोड़ो यात्रा का कारवां हर दिन दुगनी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ता जा रहा है और आमजन के मन मस्तिष्क में एक सुनहरी और अमिट छाप छोड़ता हुआ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता चला जा रहा हैं।
उन्होंने इस पदयात्रा में उम्मीद और विश्वास का दामन थामे हर व्यक्ति एक सकारात्मक बदलाव और सुनहरे भविष्य के निर्माण के लिए राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर निरंतर आगे बढ़ रहा है। यह यात्रा जनता के हृदय की बात सुनने की है, देश को जोड़ने की है।