चौमूं। वैष्णो देवी के लिए आज 25 युवाओं का एक जत्था भुखमरीयो का मोहल्ला, श्री राम रघुनाथ जी मंदिर से रवाना हुआ। जत्थे के वरिष्ठ सदस्य अटल मेटी एवं सुरेश गोदारा ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह जत्था माता रानी के दर्शनों के लिए ट्रेन से कल जम्मू होते हुए कटरा पहुंचेगा। जहां से सभी युवा कल दोपहर में माता रानी के दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे। आज जत्था को रवाना करने के लिए भाजपा नेता श्याम शर्मा एवं आरएलपी के प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव ने माता रानी के जयकारे एवं दुपट्टा पहना कर जत्थे का स्वागत करके रवाना किया।
यात्रा का उद्देश्य माता रानी का दर्शन करवाने के साथ चौमूं विधानसभा क्षेत्र की खुशहाली, युवाओं को रोजगार मिले, ओर क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे इसकी कामना की जाएगी।
जत्थे में राजेंद्र गुलिया, पंडित महेश शास्त्री, एडवोकेट प्रदीप शर्मा, प्रमोद गोयल, सुरेंद्र बटवाल ,रमन बागोरिया, श्याम जी शर्मा, सत्यनारायण पुजारी, कालू बोहरा, सिद्धांत जैन, मुकेश बागड़ा, बजरंग शर्मा, कमलेश् सुरोलिया सहित सभी युवा रवाने हुए।