विजय दिवस पर शहीदों की शहादत को किया नमन, कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि


रेनवाल। सैनिक वेलफेयर सोसायटी द्वारा शुक्रवार को सन् 1971 की लड़ाई  में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर भारत माता एवं शहीदों के चित्र से सजे रथ के साथ सभी पूर्व सैनिक एवं जनप्रतिनिधि नगर भ्रमण करते हुए कबूतर निवास पहुंचे। 

रास्ते में लोगों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।शाम को कैंडल मार्च के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इससे पूर्व नवीन पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 
इस अवसर पर 1971 की लड़ाई में भाग लेने वाले नंदा राम काजला मुंडियागढ़ का विशेष सम्मान किया गया। 

इस अवसर पर तहसीलदार सविता शर्मा, नायब तहसीलदार भीवांराम वर्मा, कमांडेड अफसर सूरजमल धायल, व्यापार महासंघ अध्यक्ष अशोक असावा, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सीताराम बासनीवाल,सैनिक वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक नंदाराम काजला ,अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़ ,महासचिव सलाऊद्दीन खान,जगन सिंह ताकर,उपाध्यक्ष रतन सिंह नाथावत, मोहनलाल सेपट, मंत्री मालीराम सेपट,छीतरमल धायल ,बजरंग सिंह ,श्रवण लाल भांवरिया,केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदराम नेहरा, खुदरा किराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम गोपाल गोयल,वार्ड पार्षद धर्मेन्द्र चौधरी,भाजपा मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तोतला,महामंत्री बनवारीलाल प्रजापत,जयनारायण प्रजापत,जनप्रतिनिधि मुंडली रणजीतपुरा मालीराम सेपट,महावीर स्कुल के संयोजक राजेश चौधरी,माॅडर्न स्कुल निदेशक बलवीरसिंह राठौड,दौलतसिंह खंगारोत,शिक्षाविद डाॅ.अनिता कुमावत,केमिस्ट सुनील शर्मा ,भंवर लाल चौधरी ,डॉ आर पी लाखराण,गोपाल लाल रेगर ,सांवरमल टेलर,तैयब,रामावतार जाखोटिया एवं पुलिस प्रशासन सहित सैकडो लोगो ने अमर शहीदो को श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद् प्रभु दयाल कुमावत ने किया।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने