चौमूं। स्थानीय गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान राधाबाग चौमूं के द्वारा गायत्री परिजन ओमप्रकाश भादरिया को जांगिड़ ब्राह्मण महासभा का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर व नगर अध्यक्ष नानूराम का सम्मान गायत्री परिवार के संरक्षक रामधन टाक एवं मदनलाल विजयवर्गीय ने माल्यार्पण के साथ गायत्री परिवार का दुपट्टा पहना कर किया।
ओमप्रकाश भादरिया ने बताया कि मैं गायत्री परिवार के लिए सदैव समर्पित रहूंगा और बताया कि पूर्व में भी मैंने गायत्री परिवार के लिए कार्य किए है । मेरे लायक कोई भी कार्य होगा उसके लिए पूरे तन-मन-धन से समर्पित रहूंगा। साथ ही गायत्री मिशन के सकारात्मक कार्यों के लिए जिम्मेदारी ली।
गायत्री परिवार ट्रस्ट के मंत्री राजकुमार शर्मा ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी दौरान ट्रस्ट के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिजावत के जन्म दिवस के उपलक्ष में सभी वरिष्ठ जन कार्यकर्ताओं द्वारा आशीर्वचन के साथ पुष्प वर्षा की गई। उपस्थित लोगों ने स्वस्तिवाचन व मंगलाचरण करके सभी के कल्याण की शुभकामना की।
इस अवसर पर रामबाबू सेन, राजेंद्र सेन, सुरेश जाट, रामसिंह दादर वाल, झमरी देवी, स्वाति राजपाल, पवन खटोड़, श्रीराम बटवाल, दयाराम राजपाल, रमेश आदि परिजन उपस्थित रहे।
