चौमूं। मालेरा धाम के महंत रामफूल दस महाराज ने श्री राधे कृष्णा गौशाला मानपुरा माचेडी, आमेर में पहुंचकर गौमाता की सेवा की। इस अवसर पर उन्होंने गौमाता को सर्द ॠतु में गुड़ खिला कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में गौमाता का सबसे बड़ा स्थान है। उन्होंने अपने सभी अनुयायियों से अपने स्तर पर अपने-अपने क्षेत्र में गौमाता की सेवा में जो हों सके वो करे।
गौमाता आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेगी। इस अवसर पर मानपुरा माचेडी सरपंच प्रतिनिधि सुरेन्द्र मोर्य, मुकेश शर्मा मानपुरा, गौशाला महन्त कमलेश दास महाराज, अनिल नेगी मानपुरा, हुकुम सिंह, दयाल सिंह,मोहन सिंह, मुरारी शर्मा, सुरेन्द्र यादव मोरीजा आदि भक्त जन मौजूद रहे।
