मनसापूर्ण महादेव मंदिर में पौषबडे का हुआ आयोजन, हजारो भक्तो ने ली पंगत प्रसादी

 



रेनवाल । पौष महिने के शुरु होते ही मंदिरो में पौष बडो का आयोजन शुरु हो जाता है। कस्बे के सभी मंदिरो में पौष महोत्सव बडे ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।इसी कडी में आज रेनवाल-मीण्डी के प्रसिद्ध शिव मंदिर मनसापूर्ण महादेव मंदिर में भी पौष बडे का आयोजन किया गया। 

इस पौष बडा महोत्सव में हजारो भक्तो ने शिव भगवान के दर्शन एवं पूजा करते हुये पंगत प्रसादी प्राप्त की‌। इससे पूर्व दिन में भगवान शिव की मनोरम झांकी सजाकर पूजा अर्चना की गई। 

रेनवाल कस्बे एवं मीण्डी ग्राम के मध्य रास्ते स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर तक सडक निर्माण को लेकर आज मंदिर समिति के द्वारा  पालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल एवं मीण्डी सरपंच प्रतिनिधि बजरंगसिंह से मांग भी की गई। 

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी जगदीशप्रसाद महाराज के साथ बाबुलाल कुमावत रिंगस वाले, रामावतार जाखोटिया, ज्ञानचंद सोनी, सुनील शर्मा, विष्णु जाखोटिया, शान्ति ओसवाल, महेन्द्र शर्मा, सावरमल बागडा, भवानीशंकर कुमावत, मालीराम रंणवा, पुरुषोत्तम शास्त्री, भॅवर चौधरी, भागीरथ चौधरी, पूर्व सैनिक प्रभुदयाल सैन, सोनू सैन, हरि शर्मा, मांगीलाल खटोड, पंकज शर्मा सहित सैकडो कार्यकर्ताओ ने पौष बडे की व्यवस्थाऐ संभाली। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने