चौमूँ। सुभाष सर्किल भाजपा कार्यालय पर ग्राम पंचायत भूतेड़ा से कोडियावाली ढाणी तक डेढ किलोमीटर लंबी डामर सड़क की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने सरपंच गौरी शंकर नेतड के सानिध्य में विधायक रामलाल शर्मा का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।
सरपंच ने बताया कि कोडिया वाली ढाणी तक आवागमन में काफी असुविधा होती थी, सड़क की सख्त आवश्यकता थी। विधायक रामलाल शर्मा के प्रयासों से सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 47.09 लाख रुपयों की लागत से बनने वाली डामर सड़क की स्वीकृति मिली है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, पूर्व सरपंच राजेंद्र कुमावत, पूर्व उपसरपंच भगवान सहाय कुमावत, वार्डपंच भगवान सहाय, गणपत, नानूराम कुमावत, सुखदेव कुमावत, गणेश कुमावत, रोडमल कुमावत फूल चंद कुमावत रघुनाथ कुमावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।
