अग्रवाल समाज द्वारा विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन, आरक्षण एवं अग्रोहा में निर्मित मां लक्ष्मी महा मंदिर के बारे में की गई विस्तृत चर्चा

 




चौमूं। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाऊजी गोपाल शरण गर्ग एवं युवा राष्ट्रीय महामंत्री  दीपक जाजोदिया के मार्गदर्शन में अग्रवाल समाज, चौमूं  द्वारा विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन एक निजी होटल में किया गया।  विचार गोष्ठी कार्यक्रम में उन्होंने अपना मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान किया।  

गोपाल शरण गर्ग के उद्बोधन में अग्रोहा को अग्रवाल समाज का तीर्थ स्थल बनाने में, मां आद्यलक्ष्मी महामंदिर के नव निर्माण में सहयोग एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया। आर्थिक समीक्षा के तहत आरक्षण एवं अग्रोहा में निर्मित मां लक्ष्मी महा मंदिर के बारे में विस्तृत चर्चा करी। 

दीपक जाजोदिया ने युवाओं को संगठित होने को लेकर अपना उद्बोधन दिया। अग्रवाल समाज चौमूं द्वारा अग्रोहा में निर्मित मंदिर हेतु सहयोग राशि दी गई।  प्रदेश युवा महामंत्री राजेश कुमार अग्रवाल ने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संपूर्ण देश में पूर्ण सहयोग हेतु सभी से अपनी करी एवं  विश्वास दिलाया समाज आपके साथ है।  

कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज चौमूं  के महामंत्री  राजेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बाबूलाल पटवारी, पूर्व अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, व्यवस्थापक श्याम सुंदर सर्राफ , राजेंद्र अग्रवाल, गोवर्धन थावरिया, गिरधारी अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष CA शिव गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता संदीप मोदी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य  मनीष गोयल, कनिष्क गर्ग, सीए संदीप अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, राकेश बंसल, स्थानीय समाज पदाधिकारी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने