वार्ड नंबर 12 में आयोजित हुआ हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम



चौमूं। 26 मार्च को  कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवाहन पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम हाथ से हाथ जोड़ो चौमू विधानसभा के नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी थे। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष विष्णु सैनी, गिरिराज देवंदा, गोगराज देवंदा, पार्षद अशोक रचोया, शंकर जांगिड़ ,डॉक्टर रामनारायण यादव, छीतर मल जलथुरिया, कृष्णकांत जोसी,शन्तोष सैनी,हीरा लाल सैनी मुकेश मोदी, गोपाल गुलिया, सुरेश शेरावत, रामस्वरूप सोकरिया, आदि का सर्वप्रथम वार्ड पार्षद धीरेन्द्र सैनी ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया तथा स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने माला व साफ़ा पहनकर स्वागत किया । 
इस अवसर पर अतिथियों ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधत करते हुए कहा कि आज देश मे लोकतंत्र का मखौल उड़ाया जा रहा है। देश तानाशाही की भेंट चढता जा रहा हैं । इसलिए राहुल गांधी को सम्पूर्ण देश की जनता के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4 हजार किलोमीटर पैदल भारत जोड़ो यात्रा निकालनी पड़ी थी।  साथ मे वक्ताओ ने राजस्थान सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री अशौक गहलोत द्वारा राजस्थान के प्रत्येक वर्ग के लिए एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक योजनाए  लागू की हैं जिससे राज्य की जनता का हर वर्ग गर्व महसूस कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने