रेनवाल। रेनवाल क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में धूम-धडका टीम एवं छीतर चौक के मध्य तीन मैचो की सीरिज क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।कस्बे के खारडा बस्ती मैदान में आयोजित एक दिवसीय रोमांचक मैच में आज भी छीतर चौक टीम विजेता रही।रेनवाल क्रिकेट क्लब के संयोजक गौरीशंकर सांखला के अनुसार जून में होने वाली मेगा क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में आज एक रोमांचक मैच देखने को मिला।रेनवाल की टीम के रुप में धूम-धडका टीम एवं छीतर चौक के मध्य आज हुये मैच में छीतर चौक टीम 7 विकेट से विजय रही।इससे पहले धूम-धडका टीम के कप्तान दिलिप कुमार ने टास जीतते हुये पहले बैटिंग को चुना।पहले बैटिंग करते हुये धूम-धडका टीम ने 12 ओवर में 93 रन बनाये,जिसमें विनोद काकडा ने 30 रन बनाये।छीतर चौक टीम के धनराज योगी ने 5 विकेट लेकर धूम-धडका टीम के सभी बल्लेबाजो को अपनी गेदबाजी में उलझाये रखा।इसके बाद बल्लेबाजी के लिऐ उतरी छीतर चौक टीम ने 11.2 ओवर खेलते हुये 96 रन बनाकर मैच एवं सीरिज अपने नाम कर ली।छीतर चौक टीम की तरफ से हरफनमौला खिलाडी शशिशंकर पंवार ने अकेले ही 52 रन बनाकर विपक्षी टीम के सभी गेंदबाजो पर हावी रहे।छीतर चौक टीम के कप्तान मुकेश परेवा ने जीत का श्रेय पुरी टीम की टीम भावना को दिया।गौरतलब है कि रेनवाल में जून माह में रेनवाल क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में ग्रामीण क्षैत्र की एक बडी मेगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जिसमें लगभग 70 टीमें खेलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
इस क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को आकर्षण नगद ईनामो के साथ शानदार ट्राॅफी भी दी जायेगी।