चौमूं। भाजपा चौमूं विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता शंकर गोरा के नेतृत्व में सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली से जयपुर जाते समय चंदवाजी पुलिया के नीचे चौमूं विधानसभा क्षेत्र वासियों की तरफ से भव्य स्वागत किया गया।
शंकर गोरा ने बताया कि अध्यक्ष सीपी जोशी का चौमूं के युवाओं बुजुर्गों के साथ माला व साफा व बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
जोशी ने कार्यकर्ताओं को कहा कि हमें मिलकर कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है जो आप सब कार्यकर्ताओं के बलबूते से ही होगा। कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद उद्घोष लगाकर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया एवं काफिले के साथ जयपुर भाजपा प्रदेश कार्यालय की तरफ कूच किया।
स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सीताराम बागड़ा, श्याम चोपड़ा, सुरेश गरेड, ओम प्रकाश पारीक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
