चौमूं। आज आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमू के पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति ने आम आदमी पार्टी कार्यालय मोरीजा रोड चौमूं में हेमंत अग्रवाल को सीकर जिला सोशल मीडिया इंचार्ज बनाए जाने पर आज पार्टी कार्यालय में हेमंत अग्रवाल का माला व साफा पहनाकर मुंह मीठा कराया गया।
इस जिम्मेदारी के लिए एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति ने बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि इसी प्रकार आम आदमी पार्टी का कार्य मेहनत व लगन से करते रहे।
इस अवसर पर हेमंत अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि हर हाल में सोशल मीडिया जिला सीकर की जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा से निभाने का वादा करता हूं। इनकी नियुक्ति पर चौमू विधानसभा के सभी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के एडवोकेट अमित शर्मा, सुमित प्रजापति, शंकरलाल ,नानू लाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
