नवरात्रि पर कन्या पूजन कर भारतीय परम्परा व संस्कृति का किया पालन

 



जयपुर।  रामनवमी पर  "कमलाबाई चैरिटेबल ट्रस्ट" संस्था प्रांगण में नवरात्रि के उपलक्ष्य में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इस कार्यक्रम में संस्कृति और भारतीय परम्परा का अनुपालन करते हुए देवी स्वरुप कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन करवाकर भेंट व  उपहार दिए गए। ये बालिकाएं ट्रस्ट की योजना संवारें बचपन की शिक्षा के लिए गोद ली हुई जरूरतमंद है। वे अपने आप को संस्था परिवार और दान दाताओं से जुड़ा अनुभव करें, यही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य और हमारा शुभ प्रयास रहा। 

बालिकाओं को इस कार्यक्रम के अन्तर्गत मुदित भार्गव ने पेपर वर्क भी सिखाया। बालिकाओं ने इसे बड़े रुचि और लग्न से सीखा। एक नई जानकारी उन्हें स्वास्थ्य से संबंधित दी गई जिसमें श्रेया खण्डेलवाल द्वारा बताया गया अपने शरीर को स्वस्थ चुस्ती - फुर्ती से भरपूर कुछ साधारण खान - पान द्वारा कैसे रखा जा सकता है। बालिकाओं के लिए यह जानकारी बहुत अधिक उपयोगी है।

संस्था के सहयोगी मोहित भारद्वाज, प्रकाश भगवानी , सुनील गोयल,, एम डी बांगड़ , ओ   पी महेश्वरी , आई ए  एस महावीर प्रसाद शर्मा, प्रिहन, हरेंद्र शर्मा , मोहित जैन,  विनोद अग्रवाल  एवं रजनीश भार्गव का विशेष सहयोग एवं उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने