भगवान राम के जन्मदिन पर जनकल्याणार्थ करवाया गया हवन




चौमूं। तारा ज्योतिष साधना केंद्र जयपुर कार्यालय में रामनवमी के शुभ अवसर पर भगवान राम के जन्मदिन पर जनकल्याण के लिए हवन करके मंगल कामना की गई। 

अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य ने बताया कि चैत्र माह में रामनवमी के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था।  सभी को भगवान राम के चरित्र की तरह बनना चाहिए। इस अवसर पर  कन्याओं को भोजन कराकर दक्षिणा देकर संकल्प लिया गया।  

बालिका याशिका  ने कहा की कन्याओं को भोजन तो सभी कराते हैं पर उनकी रक्षा का संकल्प कोई नहीं लेता । इस अवसर पर पंडित हरिओम शास्त्री ने विधि विधान से हवन पूजा सम्पन्न कराई व सभी के लिए मंगल कामना की गई। 

इस कार्यक्रम में आमेर पुजारी महेश भट्टाचार्य, पंडित राहुल दाधीच,  दिलीप सिंह हेमंत सोनी, राकेश सैनी, आरती सैनी, नेहा सोनी , रितु वासवानी , हर्ष वासवानी वंदना सिंह, संभव सोनी, भीम सोनी ,मुकेश शर्मा  उपस्थित रहे।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने