चौमूं। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मरीजों को मुख से संबंधित बीमारियों, मुख के रखरखाव, मुँह में जमा गंदगी को कैसे दूर किया जाए एवं इससे होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया।
दंत संबंधी एवं मुख संबंधी प्रोसीजर किए गए, ब्रश करने की तकनीक के बारे में मरीजों को बताया गया। इस अवसर पर दंत पेस्ट एवं गम पेंट का वितरण किया गया। इसमें लगभग 50 से अधिक मरीजों को लाभान्वित किया गया।
डॉ. अजीत सिंह शेखावत, प्रभारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौमूं के सानिध्य में कनिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल गुर्जर, दंत तकनीशियन सुनीता स्वामी एवं नर्सिंग अधिकारी देवदत्त शर्मा मौजूद रहे।