सेवा भारती समिति ने नववर्ष मनाने हेतु रैदास बस्ती में संपर्क किया

 



चौमूं। सेवा भारती चौमूं-नगर द्वारा नव वर्ष आगमन से पूर्व स्थानीय रैदास बस्ती में संपर्क कर पताकाएं वितरित की गई। बस्ती के रामदेव मंदिर में महंत बंशीधर कुलदीप द्वारा ध्वज पूजन कर शिखर पर ध्वज लहराया गया।स्थानीय मोहल्ले वासियों ने अपने अपने घरों पर ओम युक्त तथा काय लगाकर नव वर्ष के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी।

वाल्मीकि नवल बस्ती  मे राधेश्याम बींवाल की अध्यक्षता में ध्वजपूजन कर शिव मंदिर पर पताका पहनाई गई तथा पड़ोस के सभी घरों में ॐयुक्त पताकाएं लगाकर हर्षोल्लास के साथ नववर्ष मनाने का संकल्प किया गया। 

बस्ती संपर्क योजना में जिलाध्यक्ष नंदकिशोर कूलवाल , जिला मंत्री धर्मेन्द्र शर्मा "पुरुषोत्तम", वरिष्ठ संयोजक राजेंद्र कुमार शर्मा, राम गोपाल कुमावत, नगर मंत्री शंकर जिंदल, नगर कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष प्रह्लाद टेलर आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने