एकलव्य फाउण्डेशन एवं संगम इंटरनेशनल पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित


रेनवाल। एकलव्य फाउण्डेशन एवं संगम इंटरनेशनल पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में आज वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका एवं वर्तमान पार्षद मुकेश गोयल तथा अध्यक्षता संस्था निदेशक पोखर मल ऐचरा द्वारा की गई। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था की छात्रा दीपशिखा सामोता एवं अंकिता ताकर द्वारा ईश वंदना की।  संस्था परिवार द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम:-
  छात्रा दीपशिखा सामोता द्वारा "आ जा नच ले....." गाने पर बहुत शानदार नृत्य किया गया। मुस्कान एवं स्नेहा द्वारा "बावन गज का दामन" , नवनीत ,सुभाष एवं सचिन द्वारा "रोहतक के मेले ...में",  दीपशिखा एवं मनीषा  द्वारा राजस्थानी गीत "पिया आवो तो सही" , स्नेहा एवं सुशीला द्वारा "हैवी घागरा..." मनीषा कुमावत "सौदा खरा खरा...",  मुस्कान द्वारा "लहंगा ... गीत पर शानदार नृत्य कर प्रस्तुतियां दी।

बोर्ड परीक्षा  परीणाम 2022 के टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान

बोर्ड परीक्षा परीणाम 2022 के कक्षा 12 के विद्यार्थियों का संस्था परिवार द्वारा सम्मान किया गया ।
95% अंक लाकर संस्था का नाम रोशन करने वाली छात्रा दीपशिखा सामोता पुत्री मनोहर लाल समोता निवासी चक का मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। छात्रा ने सर्वोच्च अंक लाने का श्रेय संस्था निदेशक पोखर मल ऐचरा,अपने माता-पिता एवं गुरूजनों को दिया । दीपशिखा सामोता वर्तमान में एकलव्य फाउंडेशन में  जेट/आईसीएआर का साल भर का टारगेट का कोर्स कर रही है। सोनू कुमावत ने 90% अंक , सुमन कुमावत ने 88% अंक,  अंजू सामोता ने 85% अंक,  दिनेश प्रजापत ने 84% अंक ,शंकरलाल ने 82% अंक एवं मयंक ऐचरा ने 81% अंक प्राप्त कर संस्था एवं माता-पिता का नाम रोशन किया ।
 
जेट में चयनित विद्यार्थियों  का किया सम्मान:-

एकलव्य फाउंडेशन द्वारा जेट एवं आईसीएआर का क्रैश कोर्स एवं साल भर का कोर्स करवाया जाता है जेट में चयनित विद्यार्थियों का मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। पूजा देवी का चयन कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर,  विकास यादव एवं अजय बाजड़ोलिया का कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर एवं मोनिका पूनियां का चयन आईसीएआर नई दिल्ली में हुआ है।

कक्षा -12 के छात्रों को दी गई विदाई 
कक्षा 12  के  विद्यार्थियों को जूनियर विद्यार्थियों द्वारा विदाई दी गई । विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा परिणाम एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई एवं अंत में विदाई के अवसर पर छात्रा दीपशिखा सामोता ने भूल न पाओगे तुम कविता सुनायी। 

कार्यक्रम में शंकर टोडावत, रामावतार सोनी, राजेश ऐचरा, रतन पूनियां, हरिसिंह बोचल्या, मनोहर सामोता, रामचंद्र पूनिया, मुकेश घसीया, अजीत ऐचरा,  सुभाष देवन्दा, सुरेंद्र ऐचरा, शिवपाल कुड़ी,  लक्ष्मण मेहरा, अनीशा चौधरी , महेंद्र ऐचरा, जितेंद्र पूनिया, श्यामसुंदर स्वामी एवं गोविंद यादव सहित अनेक लोग उपस्थित थे। मंच संचालन विमल कुमार वर्मा द्वारा किया गया।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने