राजेन्द्र कुमार शर्मा वरिष्ठ संयोजक नियुक्त

 



चौमूं। सेवा भारती जयपुर ग्रामीण द्वारा पीपल पूर्णिमा संवत 2080 तदानुसार 5 मई 2023 (शुक्रवार) को श्री राम जानकी चतुर्थ सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जावेगा।

जिलाध्यक्ष नंदकिशोर कूलवाल ने स्थानीय रेलवे स्टेशन निवासी राष्ट्रवादी कार्यकर्ता राजेन्द्र कुमार शर्मा को सामूहिक विवाह आयोजन समिति के वरिष्ठ संयोजक की जिम्मेदारी दी है। 

जिला बैठक के पश्चात जिला मंत्री धर्मेन्द्र शर्मा "पुरुषोत्तम" ने बताया कि सामूहिक विवाह निर्भय आश्रम डूंगर्शी का बास करणसर में 5 मई को आयोजित होगा।

 विवाह योग्य वर की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा वधू की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

विवाह योग्य जोड़ों के पंजीयन हेतु विभिन्न टोलियां बनाई गई है जो क्षेत्र में सभी समाजों के लोगों से संपर्क करेगी। विवाह पंजीयन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2023 है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने