राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने हिंदी नूतन वर्ष हर्षोल्लास से मनाया

चौमूं। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा चौमूं कार्यकारिणी, पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं ,  शिक्षकों ने सामोद तिराहे  चौमूं में हिंदी नववर्ष  के अवसर पर नागरिकों को तिलक, मिठाई, फलाहार,  वितरण करके कार्यक्रम हर्षोल्लास से हिंदी नूतन वर्ष मनाया गया।    बालकृष्ण भारद्वाज जयपुर संभाग संगठन मंत्री ने बताया कि भारतीय कैलेंडर की गणना सूर्य और चंद्रमा के अनुसार होती है। दुनिया के सारे कैलेंडर किसी न किसी रूप में भारतीय कैलेंडर का ही अनुसरण करते हैं। भारतीय पंचांग और काल निर्धारण का आधार विक्रम संवत ही है।भारत की महान संकृति पर हमे गर्व है। प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ सदस्य रोहिताश दादरवाल ने बताया कि वर्तमान पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, हिंदी महीनों, हिंदी नव वर्ष की जानकारी कराना, भारतीय संस्कृति की पहचान कराना हम सब का कर्तव्य है। जिलाध्यक्ष चौथमल कुमावत ने बताया कि वर्तमान पीढ़ी भारतीय  संस्कृति , संस्कारों  आदर्शों को भूल चुकी है और पाश्चात्य संस्कृति को निरंतर अपना रही है जिससे उनके नैतिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है।  हमारी नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति की पहचान कराना शिक्षक समुदाय का परम कर्तव्य है। कार्यक्रम में उप शाखा अध्यक्ष निर्विकार शर्मा,नरसी हरितवाल मंत्री, लक्ष्मीकांत पुरोहित कोषाध्यक्ष,अजय कुमार शर्मा,सुरेंद्र कुमार शर्मा,बजरंग लाल कुमावत, सीताराम शर्मा,बनवारी लाल सैनी, पंडित सत्यनारायण शर्माआदि पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने