संविदा एवं सेवारत फार्मासिस्टो ने सरकार की सद्बुद्धी के लिऐ किया हवन, प्रक्रियाधीन फार्मासिस्ट भर्ती में पद जोड़कर जल्द से जल्द करने की मांग

 



जयपुर। सेवारत एवं संविदा फार्मासिस्ट लगातार पांच दिनों से फार्मासिस्ट भर्ती एवं कैडर सहित कई प्रमुख मांगों को लेकर सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज जयपुर के मुख्य द्वार पर ध्यानाकर्षण धरना दे रहे हैं। फार्मासिस्ट शांतिपूर्ण गांधी वादी तरीके से दो घंटे का ध्यानाकर्षण धरने पर हवन करवाकर एवं हनुमान चालीसा के पाठ पढ़कर राजस्थान सरकार से अपनी विभिन्न मांगों को पूरा करवाने की मांग कर रहे हैं। 

संविदा फार्मासिस्टों की प्रमुख मांग प्रक्रियाधीन फार्मासिस्ट भर्ती 2022 में पद वर्दी कर एवं बोनस अंक एक साल के 10, दो के 20 एवं तीन साल के 30 देकर जल्द से जल्द मेरिट सूची जारी करने की मांग एवं सेवारत फार्मासिस्टों की प्रमुख मांग कैडर गठन की घोषणा का जल्द पूरी करने, फार्मासिस्ट एंट्री पे ग्रेड 4200, फार्मासिस्ट का नाम बदलकर फार्मासिस्ट आफिसर करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर लगातार ध्यानाकर्षण धरना दे रहें हैं। 

इस मौके पर आज संविदा एवं सेवारत फार्मासिस्ट एवं राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष आनन्द सूरा, जयपुर जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा, गोविंद शर्मा, विनोद कुमार मीना, अजय प्रताप सिंह,लोकेश सिंह,जैसराज पंचारिया, सुनील कुमार मीना, जीतू कुमार सैनी, मुकेश गुप्ता, मनीष कुमार शर्मा, पंकज जांगिड़, राकेश कुमार वर्मा, फार्मासिस्ट सुपरवाइजर महेश गोयल एवं कई महिला फार्मासिस्ट सहित सैकड़ों फार्मासिस्ट धरना स्थल पर शामिल रहें । (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट ) 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने